Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जबलपुर में बरगी सारणी में सतपुड़ा डैम के 7-7 गेट खुले
bhopal, 7 gates ,Bargi Dam in Jabalpur
भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश के कारण डेम ओवरफ्लो हो गये हैं। जबलपुर में बरगी डैम के दो गेट और खोले गए हैं। इससे पहले 5 गेट खोले गए थे। अब कुल 7 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। बैतूल के सारणी में सतपुड़ा डैम के भी 7 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सरकारी बंगले में पानी भर गया। राजधानी भोपाल में भी कभी धीमी, कभी तेज बारिश हो रही है।

जबलपुर में शुक्रवार सुबह 11 बजे बरगी बांध के दो गेट और खोल दिए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को 5 गेट खोले गए थे। फिलहाल, 7 गेटों से 40,259 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हर गेट को करीब 1.21 मीटर ऊंचाई तक खोला गया है। बांध प्रबंधन ने लोगों को नर्मदा नदी और घाटों से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि पानी का बहाव बहुत तेज हो गया है। वहीं, बैतूल के सारणी में सतपुड़ा डैम के 7 गेट 3-3 फीट तक खोले गए हैं। इनसे 17,300 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। फिलहाल, बांध का वाटर लेवल 1430 फीट पर है। मौसम विभाग के मुताबिक, बांध क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 64 मिलीमीटर बारिश हुई है। यहां बारिश का आंकड़ा 630 मिलीमीटर पर पहुंच गया है।

इधर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में तीन दिन से कभी तेज, कभी हल्की बारिश हो रही है। बादल और कोहरे के बीच मौसम में ठंडक है। प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ का नजारा देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। वहीं, ग्वालियर में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। स्कूल-कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स और दफ्तर के लिए निकले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गुरुवार रात से जारी रिमझिम के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर में सबसे ज्यादा 3.7 इंच पानी गिर गया। रायसेन में 2.4 इंच, पचमढ़ी में 1.9 इंच, सिवनी में 1.6 इंच, भोपाल, दतिया-मलाजखंड में 1.1 इंच बारिश दर्ज की गई। छतरपुर के नौगांव और खजुराहो, नरसिंहपुर, गुना, बैतूल, सागर, जबलपुर, उमरिया, मंडला, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, दमोह, रतलाम, खरगोन, विदिशा, सीहोर, टीकमगढ़, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़ समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर रहा।

 

MadhyaBharat 25 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.