Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
नरेन्द्र मोदी ने तोड़ा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकार्ड
new delhi, Narendra Modi, broke the record
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने लगातार 4078 दिन तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए नया रिकार्ड कायम किया है। मोदी अब स्वतंत्र भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दो कार्यकालों में मिलाकर 4077 दिन तक देश का नेतृत्व किया था।  

 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबा सोमनाथ की धरती से बाबा विश्वनाथ तक की यात्रा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना किसी राजनीतिक विरासत और न किसी परिवार की बैसाखी के एक ऐसा इतिहास रचा, जो युगों-युगों में कभी विरला ही घटित होता है। अब तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 4,610 दिन और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,078 दिन (अभी जारी) कुल 8,688 दिन तक लगातार संवैधानिक पदों पर सेवा देने का गौरव!

 

उपमुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर शुक्रवार काे लिखा कि यह केवल एक संख्या नहीं है, यह देश की 140 करोड़ जनता के अटूट विश्वास और प्रेम की उन पर अमिट मुहर है। भारत जैसे विविधतापूर्ण लोकतंत्र में यह उदाहरण 'अद्वितीय' है। महिला सशक्तिकरण और ग़रीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कारण उनमें देशवासियों के अटूट भरोसे के साथ वे दुनिया के 27 देशों के सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किए गए हैं।

 

उन्होंने लिखा कि श्रावण मास में महादेव से प्रार्थना है कि वे हमारे प्रधानमंत्री को सदैव ऊर्जावान, करुणामयी और यशस्वी बनाए रखें, ताकि भारत निरंतर विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होता रहे।

 

MadhyaBharat 25 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.