Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की रेड
jabalpur, EOW raids , Tribal Welfare Department

जबलपुर । आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप को लेकर आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे के जबलपुर सहित भोपाल स्थित घर में मंगलवार सुबह-सुबह ईओडब्ल्यूकी टीम ने छापामार कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी के नेतृत्व में जांच टीम ने सर्वटे के सभी ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरु किया। संभागीय उपायुक्त जगदीश सर्वटे पर आरोप है कि उन्होने कई अचल संपत्तियां क्रय की हैं, जिसका रिकार्ड टीम द्वारा खंगाला जा रहा है। बैंक खाते ,नगदी और आभूषण सहित जब्त दस्तावेजों का ईओडब्ल्यू अवलोकन कर रही है।

 

ईओडब्ल्यू डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी ने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग के संभागीय उपायुक्त जगदीश सर्वटे के शासकीय आवास पर दबिश के दौरान फिलहाल दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। तलाशी के दौरान बैंक खातों, नगद राशि,जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं,जो संपत्ति और आय के स्रोत से जुड़े हो सकते हैं। जबलपुर में ट्राईबल वेलफेयर के डिप्टी कमिश्नर रहे जगदीश सर्वटे वर्तमान में सागर जिले में पदस्थ हैं,हालांकि बीते 15 दिनों पहले तक ही वह जबलपुर में पदस्थ रहे थे। ईओडब्ल्यूको जगदीश सर्वटे के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई अचल संपत्तियों का अधिग्रहण किया है,जो उनकी वैध आय से कहीं अधिक हैं।

 

जानकारी के मुताबिक संभागीय उपायुक्त जगदीश सर्वटे का एक निजी मकान अधारताल क्षेत्र में है, और दूसरा भोपाल में है। ईओडब्ल्यू की टीम संभागीय उपायुक्त जगदीश सर्वटे सभी ठिकानों में सर्च कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के दौरान टीम ने बैंक खातों की जानकारी, नगद राशि, जेवरात और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। प्राथमिक तौर पर दस्तावेजों की जांच जारी है। इस रेड के पूरा होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

 

 

 

MadhyaBharat 22 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.