Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
गैंगस्टर चंदन मिश्रा के हत्यारों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग
patna, Firing on police,gangster Chandan Mishra,

पटना । गैंगस्टर चंदन मिश्रा के हत्यारों को दबोचने गई पुलिस और पटना स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम पर मंगलवार तड़के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों के पैर-हाथ में गोली लगी है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

भोजपुर पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, अपराधियों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो अपराधी बलवन्त कुमार सिंह और रविरंजन सिंह को हाथ और पैर में गोली लगी है। एक अपराधी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया। घायल अपराधियों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह मुठभेड़ चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़े संगठित गिरोह की तलाश के दौरान हुई है। कुछ आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

MadhyaBharat 22 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.