Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कोरबा में कांग्रेस का चक्का जाम
korba, Congress

कोरबा । कोरबा में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में चक्का जाम किया। यह प्रदर्शन कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर जेन्जरा बायपास चौक पर किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जाम लगाया और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे लहराए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कटघोरा पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर , पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा शामिल थे।
रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कहा कि "भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है और हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश के संसाधनों को अपने चहेतों को दिया है और अब वे विपक्ष को दबाने के लिए ईडी का उपयोग कर रहे हैं।"

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को "राजनीतिक प्रतिशोध" करार दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया कि एम्बुलेंस और स्कूल बसों को जाम से छूट दी गई। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें कई अन्य जिलों में भी चक्का जाम और प्रदर्शन किए गए। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की राजनीतिक दुर्भावना के खिलाफ लड़ती रहेगी।

MadhyaBharat 22 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.