Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बेटे को बचाने और उसकी राजनीति चमकाने भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को झोंक दिया : ओपी चौधरी
raigarh, Bhupesh Baghel ,OP Choudhary

रायगढ़  । ईडी की कार्रवाई के विरोध में एक ओर जहां कांग्रेस ने रायगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी की तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को ढकोसला करार दिया। ओपी चौधरी का कहना था कि, भूपेश बघेल ने अपने बेटे को बचाने और उसकी राजनीति चमकाने के लिए पूरी कांग्रेस को झोंक दिया है। अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए वे पूरी कांग्रेस को झोंक रहे हैं। परिवारवादी और भ्रष्टाचार की राजनीति कांग्रेस का मूल चरित्र है। यह पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के सामने उजागर हो गया है।

 

श्री चौधरी ने आगे कहा क‍ि, गारे पेलमा 2 कोल ब्लॉक को लेकर जो यह बात कर रहे हैं उस संबंध में मैं यह सवाल पूछना चाहूंगा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में 16 अक्टूबर 2019 को क्या इसकी पर्यावरण सुनवाई नहीं कराई गई थी ? क्या 31 मार्च 2021 को पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिफारिश कांग्रेस सरकार के द्वारा नहीं की गई थी ? क्या 19 अप्रैल 2022 और 23 जनवरी 2023 को फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए सरकार के द्वारा सिफारिश नहीं की गई थी ? मैं यह भी पूछना चाहूंगा कि महा जैंको ने जो एमडीओ अदानी को बनाया है क्या उस समय महाराष्ट्र में कांग्रेस समर्थन की सरकार नहीं थी ? ओपी चौधरी ने कहा कि, इन सभी सवालों के जवाब कांग्रेस को देना चाहिए । यह किसी भी विषय को अनर्गल आरोप लगाकर डाइवर्ट करना चाहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता यह समझ चुकी है।

 

ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा में ही डीएमएफ और सीएसआर मद को अधिक खर्च करने के आरोपों को लेकर कहा कि, यह अच्छी बात है कि अब विकास के बारे में बातें हो रही है। कम विकास और ज्यादा विकास को लेकर बहस हो रही है। मैं पूरे प्रदेश के लिए और अपने विधानसभा के लिए समर्पित होकर काम कर रहा हूं।

 

MadhyaBharat 22 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.