Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमृतसर हवाई अड्‌डे को बम से उड़ाने की धमकी
chandigarh, Threat to bomb, Amritsar airport
चंडीगढ़ । पंजाब के अमृतसर स्थित गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद मंगलवार को हवाई अड्‌डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरे नौ ई-मेल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के पास आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद पुलिस से इन घटनाओं के बारे में रिपोर्ट लेंगे।

 

सोमवार रात गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने के संबंध में एक ई-मेल भेजी गई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि इस ई-मेल का पैटर्न भी वैसा ही है, जैसा स्वर्ण मंदिर को भेजी गई धमकियों का था। इससे साफ है कि यह वही ग्रुप है, जो पहले स्वर्ण मंदिर को धमकी भेज रहा था। ई-मेल मिलने के बाद मंगलवार की सुबह से अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

 

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार जांच प्रक्रिया जारी है और तकनीकी विश्लेषण में समय लग सकता है। फिलहाल शुभम दुबे नामक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर ली जाएगी।
 
MadhyaBharat 22 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.