Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
महाकाल मंदिर की लड्डू निर्माण शाला में तैयार हुई 80 क्विंटल लड्डू प्रसादी
ujjain, 80 quintals , Laddu Prasadi

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चिंतामण मार्ग पर संचालित लड्डू निर्माण शाला में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं को पर्याप्त मात्रा में लड्डू प्रसादी उपलब्ध करवाने के लिए 80 क्विंटल प्रसादी सोमवार सुबह तक तैयार हुई है, जोकि विभिन्न काउंटरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई । महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की लड्डू निर्माण शाला में तैयार होने वाली प्रसादी फाईव स्टार हाईजिन रेटिंग लिए हुए है। संपूर्ण गुणवत्ता के साथ यहां स्वच्छता का ध्यान भी रखा जाता है। चने की दाल खरीदकर निर्माण शाला में स्थापित चक्की से बेसन बनाया जाता है। सांची दुग्ध संघ से शुद्ध घी की खरीदी की जाती है। ब्रांडेड रवा और सूखे मेवे काजू, किशमिश एवं इलायची की खरीदी गुणवत्ता के साथ की जाती है। इसी प्रकार शक्कर भी गुणवत्ता वाली क्रय की जाती है। इसके बाद निर्माण शाला में इसके बनाने तथा 100, 200, 500 ग्राम एवं 1 किग्रा वजन के पैकेट्स तैयार किए जाते हैं। लड्डू बनने के बाद पहले बाबा महाकाल के चरणों में नैवेद्य हेतु अर्पित किए जाते हैं, पश्चात बिक्री के लिए काउंटर पर भेजे जाते हैं।

 

पहले 9 दिन में बिक गए 1 करोड़ 90 लाख के लड्डू
इस श्रावण मास के 9 दिनों में 11 से 19 जुलाई तक मंदिर परिसर स्थित लड्डू विक्रय काउंटरों से एक करोड़ 90 लाख रुपए कीमत के लड्डू बिके। श्रद्धालुओं की भारी मांग के कारण इन लड्डुओं की कमी न हो इसलिए रविवार से सोमवार सुबह तक 80 क्विंटल माल तैयार किया गया। यह खास बात है कि श्रावण मास के पहले सोमवार 14 जुलाई को पिछले वर्षों के रिकार्ड टूटे और इस एक दिन में 26 लाख रुपए कीमत की लड्डू प्रसादी बिक गई। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार आम दिनों में प्रतिदिन 15 क्विंटल लड्डू की बिक्री हो जाती है।


उल्लेखनीय है कि एक किग्रा लड्डू पैकेट की कीमत 400 रुपए और 500 ग्राम लड्डू पैकेट की कीमत 200 रुपए है। पैकेजिंग खर्च के कारण मंदिर प्रबंध समिति 100 ग्राम लड्डू प्रसादी का पैकेट 50 रुपए में और 200 ग्राम का पैकेट 100 रुपए में विक्रय करती है। अर्थात आधा किग्रा से कम लड्डू प्रसादी खरीदने पर भाव 500 रुपए प्रति किग्रा हो जाता है। इसे लेकर अनेक बार श्रद्धालुओं का रोष काउंटर पर देखा जाता है।

MadhyaBharat 21 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.