Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
राजस्थान के डीडवाना जिले में मालगाड़ी के सात डिब्‍बे पटरी से उतरे
jaipur, Seven coaches, goods train derailed

जयपुर । राजस्थान के डीडवाना जिले में गच्छीपुरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मालगाड़ी मेड़ता रोड से फुलेरा जा रही थी।

 

इस हादसे के बाद दो ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। इसके अलावा सात ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। घटना की रेलवे अधिकारियों को तुरंत जानकारी देकर जोधपुर से एक टीम मौके पर बुलाई गई है। मेड़ता रोड जंक्शन से भी एक स्पेशल ट्रेन से इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेलवे अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द रेल यातायात को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।


उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ जनसम्‍पर्क अधिकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल के मेड़ता रोड-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य गच्छीपुरा स्टेशन पर एक मालगाडी के सात डिब्‍बे पटरी से उतरने के कारण सात ट्रेने प्रभावित हुई हैंं। प्रभावित ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

उन्‍होंने बताया क‍ि हादसे के कारण गाड़ी संख्या 19720 सूरतगढ़ -जयपुर एक्सप्रेस, गाड़  संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस, गाड़ संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा, गाड़ संख्या 18573 विशाखपट्टणम-भगत की कोठी एक्सप्रेस, गाड़ संख्या 12465 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस, गाड़  संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर एक्सप्रेस तथा गाड़ संख्या 22978 जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
  
MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.