Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
तमिल फिल्मों के मशहूर निर्देशक और अभिनेता वेलु प्रभाकरन का निधन
mumbai, Famous Tamil film director, passed away

साउथ फिल्मों से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आई है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक और अभिनेता वेलु प्रभाकरन का 18 जुलाई को निधन हो गया। 68 वर्षीय वेलु प्रभाकरन पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वेलु प्रभाकरन को उनके बेबाक अंदाज और साहसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

 

वेलु प्रभाकरन के निधन से तमिल सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई हस्तियों और प्रशंसकों ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है। उनका अंतिम संस्कार 20 जुलाई को पोरुर श्मशान घाट में किया जाएगा। प्रभाकरन ने अपने करियर की शुरुआत छायाकार (कैमरामैन) के रूप में की थी। बाद में उन्होंने निर्देशन की ओर रुख किया और 1989 में आई फिल्म 'नालया मणिथन' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया। अपने करियर में प्रभाकरन ने कई चर्चित और साहसिक विषयों पर फिल्में बनाईं। उन्हें 'गैंग्स ऑफ मद्रास', 'कड़ावर', 'पिज्जा 3', 'रेड', 'कधल कढ़ाई' और ‘वेपन’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने तमिल सिनेमा को अलग पहचान देने में अहम भूमिका निभाई। उनकी रचनात्मकता और अलग सोच हमेशा याद की जाएगी।

 

वेलु प्रभाकरन की पहली शादी अभिनेत्री जयदेवी से हुई थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद 60 वर्ष की उम्र में प्रभाकरन ने अभिनेत्री शर्ली दास से दूसरी शादी रचाई। दिलचस्प बात यह है कि शर्ली ने प्रभाकरन की फिल्म 'कधल कढ़ाई' में अभिनय भी किया था। उनकी यह शादी भी खूब चर्चाओं में रही थी। प्रभाकरन की निजी जिंदगी भी उनकी फिल्मों की तरह बेहद साहसी और दूसरों से अलग रही।

 

MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.