Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में सुलभ शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ेगा महंगा
bhopal, Using Sulabh toilets,costly

भोपाल । भोपाल के पब्लिक टॉयलेट्स में जाना अब महंगा होगा। मेयर इन कौंसिल (एमआईसी) की मीटिंग में सुलभ जन शौचालय के शुल्क को बढ़ाने का प्रस्ताव पास हो गया है। जिसके बाद अब लोगों को अधिक शुल्क चुकाना होगा। नगर निगम के इस फैसले ने गरीबों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं प्रस्ताव पास होने के बाद कांग्रेस खुलकर मैदान में उतर गई है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने भाेपाल में प्रदर्शन किया।

 
दरअसल भोपाल नगर निगम ने शहर के सार्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल शुल्क को 6 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है। पिछले दिनों एमआईसी की बैठक हुई थी। इसमें सुलभ इंटरनेशनल ने 25 स्थानों पर संचालित सार्वजनिक शौचालय में उपयोगकर्ता शुल्क दर 6 से बढ़ाकर 10 रुपये किए जाने की मंजूरी चाही थी। एमआईसी ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया था। यह प्रस्ताव पास होने के बाद लागू हो गया है। इसके बाद से ही कांग्रेस विरोध कर रही है। शुक्रवार को शिवाजी नगर स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
 
कांग्रेस के पार्षदों का कहना है कि इससे सस्ता तो खाना है। एक तरफ दीनदयाल रसोई में 5 रुपए में खाना दिया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ शहर के पब्लिक टॉयलेट्स के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान ने कहा किशुल्क बढ़ने से स्वच्छता अभियान पर भी असर पड़ेगा। अभी 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में भोपाल दूसरे नंबर पर आया है। शुल्क बढ़ने से अभियान पर असर पड़ सकता है। लोग पैसे नहीं देते हैं तो वे खुले में जाएंगे। शुल्क बढ़ाना जबरन बोझ बढ़ाने जैसा है। कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि 24 जुलाई को नगर निगम परिषद की बैठक होगी, जिसमें यह प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक में इस प्रस्ताव का विरोध करेंगे।
 

इस मामले में एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल ने बताया कि कई साल से 6 रुपए ही शुल्क लिया जा रहा था। कई बार खुल्ले पैसे को लेकर दिक्कतें होती थीं। लोग खुल्ले लेकर नहीं आते थे। यह बोझ बढ़ाने वाला नहीं है और न ही विरोध जैसी बात है। एमआईसी में यह प्रस्ताव पास हो गया है। वहीं नगर निगम किशन सूर्यवंशी का कहना है कि साफ-सफाई का सामान और कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ी है, इसलिए शौचालय का शुल्क बढ़ाया गया है। वैसे भी लंबे समय से यह शुल्क 6 रुपए था इसलिए शुल्क बढ़ाना ज़रूरी था। हम राजधानी की जनता को साफ सुथरी और बेहतर व्यवस्थाएं देना चाहते हैं।

 

 

MadhyaBharat 18 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.