Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छग विधानसभा : सीएसआर फंड काे लेकर भाजपा विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष ने सदन में सरकार काे घेरा
raipur, CG Vidhan Sabha, BJP MLA

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार काे प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने बस्तर संभाग में औद्योगिक संस्थानों द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद में खर्च की गई राशि का ब्यौरा उद्याेग मंत्री लखनलाल देवांगन से मांगा। उन्होंने यह भी पूछा कि जगदलपुर में अब तक किन कार्यों को सीएसआर मद के तहत स्वीकृति मिली है। 

 

सवाल के जवाब में मंत्री देवांगन ने कहा कि उनके क्षेत्र में अब तक इस फंड से कोई भी काम स्वीकृत नहीं हुआ है, जबकि वहां कई बड़े उद्योग कार्यरत हैं। प्रश्नकाल के दौरान किरण देव सिंह ने सरकार से जगदलपुर और बस्तर संभाग में सीएसआर मद से अब तक किए गए कार्यों और खर्च की गई राशि का पूरा ब्योरा मांगा। 


इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए पूछा कि उद्योग आखिर सीएसआर फंड का कितना हिस्सा खर्च कर रहे हैं? जवाब में मंत्री देणांगन ने बताया कि कंपनियां 2 प्रतिशत तक राशि खर्च करने के लिए बाध्य हैं। इस पर महंत ने सवाल उठाया कि अगर सीएसआर फंड का उपयोग हो रहा है, तो उसका पारदर्शी लेखा-जोखा कहां है? उन्होंने तर्क दिया कि पहले की सरकार में इस मद में जितनी राशि खर्च होती थी और आज के खर्च में भारी अंतर है, जिसे सामने लाना जरूरी है। 

 

डॉ. महंत ने कहा कि “अगर राशि सही जगह खर्च हो रही है, तो सरकार को उच्च स्तरीय जांच से डर क्यों है?” उन्होंने सीएसआर मद में खर्च की जा रही पूरी राशि की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की। 

MadhyaBharat 15 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.