Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अभिनेता और फिल्म निर्माता धीरज कुमार का निधन
mumbai,  Dheeraj Kumar ,passes away
मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता और निर्माता धीरज कुमार का निधन हो गया है। उन्हाेंने मंगलवार सुबह 79 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। धीरज के निधन की खबर से हिंदी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशंसक और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
 
जानकारी के अनुसार अभिनेता और निर्माता धीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने की गई थी।
धीरज पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें एक दिन पहले ही निमोनिया की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।  परिवार ने इस दौरान लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की थी और साथ ही आग्रह किया था कि इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान किया जाए। जिंदगी और मौत की इस जंग में अंततः धीरज कुमार हार गए और उन्होंने अंतिम सांस ली। इस संबंध में अभी तक उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं और अपनी संवेदनाएं ज़ाहिर कर रहे हैं। धीरज कुमार की यह असमय विदाई फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।



धीरज कुमार का फिल्मी करियर
धीरज कुमार के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने वर्ष 1970 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। इस दौर में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। 'रोटी कपड़ा और मकान' (1974) जैसी क्लासिक फिल्म में उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी, जिसमें वह मनोज कुमार और जीनत अमान जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आए थे। इसके अलावा धीरज कुमार ने 'स्वामी', 'क्रांति' और 'हीरा पन्ना' जैसी फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने पंजाबी सिनेमा में भी बतौर लीड एक्टर काम किया और अपने अभिनय के दम पर वहां भी लोकप्रियता हासिल की। अपने लंबे करियर में उन्होंने फिल्म जगत के कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की और अभिनय की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी।

 

फिल्मों के साथ-साथ धीरज कुमार ने छोटे पर्दे पर भी अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी क्रिएटिव आई लिमिटेड के ज़रिए कई यादगार और लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज़ का निर्माण किया। खासतौर पर पौराणिक और भक्ति आधारित धारावाहिकों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके बैनर के तहत 'ओम नमः शिवाय', 'श्री गणेश', 'जय संतोषी मां' और 'जप तप व्रत' जैसे लोकप्रिय धारावाहिक बनाए गए, जो दर्शकों के बीच काफी पसंद किए गए और लंबे समय तक टीवी पर प्रसारित होते रहे। धीरज कुमार का यह योगदान भारतीय टेलीविजन इतिहास में एक अहम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।

 

MadhyaBharat 15 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.