Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गडकरी ने कार्यक्रम में नहीं बुलाने के सिद्धारमैया के आरोपों का दिया करारा जवाब
new delhi, Gadkari befitting reply , Siddaramaiah

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण नहीं मिलने के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 11 एवं 12 जुलाई को कार्यक्रम का दो निमंत्रण पत्र भेजा गया था। एक पत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए और दूसरा आभासी रूप से शामिल होने के लिए था।

गडकरी ने एक्स पर 11 एवं 12 जुलाई को भेजे गए निमंत्रण पत्रों को साझा किया। उन्होंने लिखा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 11 जुलाई 2025 को कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए एक आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया था। कार्यक्रम संबंधी किसी भी संभावित चुनौती को ध्यान में रखते हुए 12 जुलाई को एक और पत्र भेजा गया जिसमें उनसे आभासी उपस्थिति का अनुरोध किया गया था।

शिवमोगा के नेहरू मैदान में सोमवार को आयोजित समारोह में गडकरी ने सिगंदूर पुल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया था कि उन्हें इस कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं भेजा गया। सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने गडकरी को फोन किया था और उनसे कार्यक्रम स्थगित करने का अनुरोध किया था। गडकरी ने कहा था कि वे इसे स्थगित कर देंगे, लेकिन अब स्थानीय भाजपा नेताओं के दबाव में वे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

सिद्धारमैया ने आरोप लगाया था कि उनको इस कार्यक्रम का कोई निमंत्रण नहीं मिला था। हम हमेशा रेलवे की परियोजनाओं में सहयोग करते हैं। वे हमें इन कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित करते हैं, लेकिन यहां प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है। विरोध स्वरूप हममें से किसी ने भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया।

MadhyaBharat 14 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.