Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
एआई-171 दुर्घटनाग्रस्त विमान में कोई तकनीकी समस्या नहीं मिली : एयर इंडिया सीईओ
new delhi, No technical fault,Air India CEO

नई दिल्ली । अहमदाबाद हादसे के बारे में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट पर एयर इंडिया के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को पहली प्रतिक्रिया दी है टाटा की अगुवाई वाली विमानन कंपनी के एमडी ने कहा कि 12 जून को गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त विमान या उसके इंजन में कोई यांत्रिक या रख-रखाव संबंधी समस्या नहीं पाई गई है।


कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक ई-मेल में कहा है कि पिछले महीने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई सारी चीजें स्पष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में न तो कोई कारण बताया गया और न ही कोई सुझाव दिया गया है। विल्सन ने आगे कहा कि विमान के ईंधन की गुणवत्ता में कोई समस्या नहीं थी और टेक-ऑफ रोल में कोई असामान्यता नहीं थी।


उन्होंने एयर इंडिया के कर्मचारियों को इस संदेश में कहा कि पायलटों ने उड़ान से पूर्व ब्रेथलाइजर परीक्षण पास कर लिया था। उनकी चिकित्सा जांच के दौरान कोई भी चिंताजनक बात सामने नहीं आई थी। विल्सन ने कर्मचारियों से अपील की कि वे जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष न निकालें, क्योंकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हम जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करते रहेंगे।

 

दरअसल, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जून को गुजरात में  विमान पर शनिवार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। इस विमान हादसे में 260 लोग मारे गए थे। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा यह विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया था।

MadhyaBharat 14 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.