Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उपमुख्यमंत्री शर्मा और नपा अध्यक्ष ने किया श्रमदान
kawardha, Deputy Chief Minister Sharma,did Shramdaan

कवर्धा । कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के दर्री तालाब में रविवार सुबह सफाई अभियान चलाया गया। हाथों में फावड़ा, टोकनी और झाड़ू लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा खुद सफाई के मैदान में उतरे और देखते ही देखते पूरा तालाब परिसर स्वच्छता के जनसैलाब से भर गया। यह सिर्फ सफाई नहीं, जनभागीदारी की एक मिसाल थी। 


आज सुबह जैसे ही उपमुख्यमंत्री शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सफाई के लिए पहुंचे, वहां मौजूद लोगों में नया जोश दौड़ गया। वार्डवासियों, पार्षदों, सामाजिक संगठनों, स्कूली बच्चों और महिलाओं ने एकजुट होकर तालाब की सफाई की। कुछ ने जलकुंभी हटाई, कुछ घाट की सफाई में लग गए और कुछ ने परिसर की सफाई की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, एक जनआंदोलन है। जब आम नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासन साथ मिलें, तभी शहर सुंदर और स्वच्छ बनता है। कवर्धा की यह भागीदारी पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण है।

पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा नगर पालिका ‘स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा’ के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है और इसमें जनता का सहयोग हमारा सबसे बड़ा संबल है।

स्वच्छता अभियान में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्व-सहायता समूह, युवा संगठन, शैक्षणिक संस्थान, स्कूल के बच्चे, समाजसेवी संगठनों के सदस्य और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

श्रमदान बना प्रेरणा, जनसंकल्प बना समर्थन


तालाब की सफाई के बाद पूरे क्षेत्र में एक नया संदेश गया – “हम सब मिलकर ही बदलाव ला सकते हैं।” उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए इस श्रमदान ने यह साबित कर दिया कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। जनसहभागिता से ही बदलेगा शहर, नारा हुआ बुलंद: “मेरा वार्ड, मेरी जिम्मेदारी”।

 

 

MadhyaBharat 13 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.