Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बिलासपुर और सरगुजा जिला में भारी बारिश का अलर्ट
raipur, Heavy rain alert , Bilaspur

रायपुर । मौसम विभाग ने रविवार को 7 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बिलासपुर, जीपीएम, कोरिया, सुरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और सरगुजा जिला शामिल है। वहीं अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। पिछले चार दिनों से हुई बारिश के बाद अब छत्तीसगढ़ में मानसून धीमा पड़ गया है।

 

उत्तरी छत्तीसगढ़ को छोड़कर मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश रुक सी गई है और धुप निकल आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के मध्य और दक्षिण जिलों में आगामी 5 दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधि में गिरावट देखने को मिलेगी। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटों में सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। दौरा कोचली में 8 सेमी, शंकरगढ़ में 6 सेमी और बलरामपुर, मनोरा व चलगली में 5-5 सेमी वर्षा हुई। वहीं बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों में भी विभिन्न स्थानों पर 2 से 4 सेमी तक बारिश दर्ज की गई। अब तक बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 540.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है जबकि सबसे काम बेमेतरा जिले में 176.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

 

 

 

MadhyaBharat 13 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.