Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भाजपा नेता ननकी राम ने राज्यपाल से की मुलाकात
korba, BJP leader Nanki Ram , Governor

कोरबा । भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से श‍न‍िवार को एनटीपीसी कावेरी गेस्ट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोरबा जिले की विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया।

ननकी राम कंवर ने राज्यपाल से मालगांव और रलिया में एसईसीएल दीपका खदान द्वारा मुआवजा वितरण में किए गए भ्रष्टाचार की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग की। उन्होंने फ्लोरा मैक्स के नाम पर अरबों रुपये की ठगी की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की।

इसके अलावा, उन्होंने ग्राम पंचायत रजगामार में जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का शीघ्र भुगतान कराने के लिए निर्देश देने की मांग की। उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि का मनमौजी खर्च पर रोक लगाने और नियम के अनुरूप खर्च करने की मांग भी की।

ननकी राम कंवर ने सरकार के आदेशों का शत प्रतिशत पालन कोरबा जिले में होने और उच्च अधिकारियों के आदेश-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किए जाने के लिए निर्देश देने की मांग की। उन्होंने भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की।

 

MadhyaBharat 12 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.