Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राजधानी में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या
bhopal,   married woman,committed suicide

भोपाल । राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में एक महिला के फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या करने की घटना सामने आयी है। शुरूआती जांच में पति ने पत्नी पर दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग होने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड से पहले पति और पत्नी के बीच दूसरे युवक से बात करने को लेकर विवाद भी हुआ था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार तड़के 3:30 बजे की है। मुस्कान पति अनिल (24) भोपाल के कोलार क्षेत्र के सर्वधर्म ए सेक्टर में रहती थीं। मृतका के पति अनिल ने बताया कि शादी के सात साल बाद भी दोनों की कोई संतान थी। पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी और उसके साथ पहले भी भागने का प्रयास कर चुकी है। हालांकि तब वह समझाइश के बाद घर लौट आई थी। पति का कहना है कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उसने पत्‍नी को युवक से फोन पर बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई।

पति ने बताया कि शुक्रवार तड़के 3:30 बजे जब उसकी नींद खुली तो पत्नी का शव पास ही में फांसी के फंदे पर लटका देखा। शव को उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन का परीक्षण किया जायेगा। वहीं, पति के बयानों को भी दर्ज कर लिया गया है। मृतका के मायके पक्ष के बयान भी लिये जायेंगे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

MadhyaBharat 11 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.