Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
कैप्स कैफे पर फायरिंग के बाद कपिल शर्मा टीम की आई प्रतिक्रिया
mumbai, Kapil Sharma
मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा और उनकी पत्नी के कनाडा में स्थित रेस्टोरेंट 'कैप्स कैफे' पर गोलीबारी की घटना काे लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। कपिल शर्मा की टीम ने घटना पर दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।उनकी टीम ने प्रशंसकाें से संयम बरतने की अपील की गई है।



कपिल शर्मा की टीम ने कैप्स कैफे पर हुई गोलीबारी के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए अपने भावनात्मक हालात शेयर किए हैं। बयान में कहा गया है, "हमने इस कैफे की शुरुआत लोगों को एक साथ लाने और उन्हें बेहतरीन कॉफी का अनुभव देने के इरादे से की थी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारा यह सपना हिंसा का शिकार हो गया। फिलहाल हम इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। आप सभी के समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। इस कठिन समय में आपने हमें जो संदेश भेजे, जो दुआएं कीं, वह हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। हम आपके इस प्यार और भरोसे के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।"

 

उन्होंने लिखा, "आप सभी हमारे साथ खड़े हुए हैं, और यही वजह है कि यह कैफे आपके भरोसे और प्यार पर टिका है। आइए, हम सब मिलकर हिंसा के खिलाफ एकजुट हों। आइए, दुनिया को फिर ये भरोसा दिलाएं कि हमारा कैफे एक ऐसी जगह है, जो लोगों को जोड़ता है, तोड़ता नहीं। बहुत जल्द हम फिर से मिलेंगे।"



कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी
कपिल शर्मा के कैप्स कैफ़े पिछले काफी समय से चर्चा में है। कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी ने कैफ़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। लेकिन, जब से कैफ़े में हुई गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इस घटना ने सबको चौंका दिया है। हालांकि, इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है और कपिल को और भी बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

 

MadhyaBharat 11 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.