Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
bhopal, Bank employees strike , point demands
भोपाल । ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर मध्य प्रदेश के बैंक कर्मचारी आज (बुधवार को) अपनी 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं।


राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में सार्वजनिक, निजी, विदेशी, सहकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लाखों कर्मचारी-अधिकारी शामिल होंगे। इससे बैंकों का कामकाज ठप रहेगा। मध्य प्रदेश बैंक एपलाइज एसो. उपाध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी ने बताया जिले में समस्त राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारियों द्वारा बैंक ऑफ इंडिया आनंद नगर आंचलिक कार्यालय के समक्ष प्रात: 10.30 बजे सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।


17 सूत्री मागें
केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों का निराकरण किया जाए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों को मजबूत करें। बैंकों और एलआईसी में निजीकरण और विनिवेश रोके। बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई बढ़ोतरी रोका जाए। सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों को एक इकाई के रूप में विलय करें। पर्याप्त भर्तियां सुनिश्चित करें। आउटसोर्सिंग और अनुबंध नौकरियों को रोके। एनपीएस को खत्म करें, ओपीएस को बहाल करें। कॉर्पोरेट्स से खराब ऋण वसूलने के लिए कड़े कदम उठाएं। आम ग्राहकों के लिए बैंकों में सेवा शुल्क कम करें। जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी वापस लें। प्रतिगामी श्रम संहिताओं को लागू न करें। ट्रेड यूनियन अधिकारों का उल्लंघन न करें। बैंक कर्मियों की लंबित मांगों का निराकरण शीघ्र करें, आदि।
MadhyaBharat 9 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.