Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने तीन संभागों में दी भारी बारिश की चेतावनी
raipur, Meteorological Department , issued heavy rain

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से जमकर बारिश हो रही है।राजधानी रायपुर में आज लगातार तीसरे दिन सुबह से बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक रायपुर समेत 3 संभागों में भारी से बहुत भारी होने की चेतावनी दी है।लगातार हाे रही बारिश से प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। रायपुर में देर रात से पानी बरस रहा है, जिससे सड़काें पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने रायपुर-बिलासपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ की चेतावनी दी है ।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में छुरिया व राजिम में सर्वाधिक 110 मिमी बारिश हुई है , जबकि मालखरौदा में 100 मिमी और औंधी, मोहला व अंबागढ़ चौकी में 9 सेमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर, दुर्ग, मंदिरहसौद, डौंडी व अहिवारा समेत करीब दो दर्जन स्थानों पर 80 मिमी बारिश हुई। बिलासपुर, कटघोरा, भानुप्रतापपुर, पेंड्रा व कुरूद में 60 मिमी और अन्य अनेक स्थानों पर 50 मिमी या उससे कम बारिश दर्ज की गई।राजिम में त्रिवेणी पर कुलेश्वेर महादेव मंदिर में सीढ़ियां पानी में डूब गई है। रायगढ़ में केलो नदी पर बने बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, दुर्ग और बेमेतरा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 प्रति किलो प्रति घंटा ) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में मध्यम वर्षा की संभावना है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

MadhyaBharat 9 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.