Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
डॉलर की तुलना में मजबूत हुआ रुपया
new delhi, Rupee strengthened ,against dollar

नई दिल्ली । अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने की संभावना, कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट और डॉलर की मांग में कमी आने के कारण आज डॉलर की तुलना में रुपया 26 पैसे की मजबूती के साथ 85.68 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय मुद्रा 54 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 85.94 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी।


इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में आज रुपया डॉलर की तुलना में 19 पैसे की बढ़त के साथ 85.75 के स्तर पर खुला था। दिन के कारोबार में रुपया कमजोर होकर 85.80 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक गिर गया। हालांकि डॉलर की आवक बढ़ने पर भारतीय मुद्रा मजबूत होकर 85.64 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक भी आई। पूरे दिन के काराबोर के बाद भारतीय मुद्रा 85.68 रुपये (अस्थायी) प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई।


कैपेक्स गोल्ड एंड इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ राजीव दत्ता का मानना है कि कच्चे तेल की कीमत में नरमी आने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के आज स्टॉक मार्केट में बिकवाल की जगह लिवाल की भूमिका में आ जाने के कारण डॉलर की आवक तो बढ़ी ही, लेकिन उसकी मांग भी घट गई। इसके साथ ही अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही टैरिफ को लेकर अंतरिम समझौते का ऐलान होने की संभावना की वजह से रुपये पर बना दबाव आज घटता हुआ नजर आया।


भारतीय मुद्रा रुपये ने डॉलर के साथ ही ज्यादातर दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी मजबूती दिखाई। आज के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 36 पैसे की मजबूती के साथ 116.50 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया आज 12 पैसे की मजबूती के साथ 100.62 के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा।

MadhyaBharat 8 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.