Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ के रायपुर-दुर्ग और बस्तर संभाग में आज हाेगी भारी बारिश
raipur,   heavy rain , Raipur-Durg

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से झमाझम बारिश हाे रही है, जिसके चलते नदी, नाले उफान पर हैं। कई शहरों के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो रही है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें ताे यहां आज सुबह से झमाझम बारिश जारी है। माैसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

माैसम विभाग ने के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्र में एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी वायुमंडल में लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है. यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रही है और अगले 24 घंटों के भीतर झारखंड तथा उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, सिरसा, मेरठ, वाराणसी, डाल्टनगंज, पुरुलिया और दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है. साथ ही, एक और द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से निकलकर मध्य मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण झारखंड को पार करती हुई, दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब केंद्र तक फैली है, जो 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक वायुमंडल में सक्रिय है. इन समग्र मौसमी प्रणालियों के कारण संबंधित क्षेत्रों में व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है.

 

धमतरी, बालोद, राजनांदगांव सहित कई जिलों में अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। वहीं बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, में हलकी वर्षा की संभावना है।

 

MadhyaBharat 8 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.