Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भाजपा प्रशिक्षण शिविर : मैनपाट पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
ambikapur, BJP training camp,Shivraj Singh Chauhan

अंबिकापुर । सरगुजा जिले के मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिविर में शामिल हुए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहन उल्टापानी पहुंचे, जहां नीचे से ऊपर की ओर बहते पानी को देख कागज की नाव बनाकर पानी में बहाया। केंद्रीय मंत्री ने उल्टापानी में सिंदूर का भी पौधा लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के विधायक, मंत्री और सांसद मौजूद रहे।

 
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अकेली पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं का वैचारिक और व्यहारिक प्रशिक्षण कराती है। पूरे देश में हमारे सांसद और विधायकों के प्रशिक्षण हो रहे हैं। प्रशिक्षण में आचरण, व्यवहार, अपने क्षेत्र में बेहतर काम कैसे करें इसकी ट्रेनिंग, सरकारी योजनाओं का लाभ और प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका लाभ हमारे सांसद और विधायकों को मिलेगा। जिससे वे और दक्षता के साथ आगे काम कर सकेंगे। यह प्रशिक्षण केवल सांसद और विधायकों का नहीं बल्कि अलग-अलग श्रेणी के कार्यकर्ताओं का भी है।

 

MadhyaBharat 8 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.