Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आनलाइन सट्टा में हारा रुपये युवक ने की आत्महत्या
dhamtari,  young man ,committed suicide

धमतरी । सोने का चैन ज्वेलर्स के पास गिरवी रखकर मिले राशि से आनलाइन सट्टा खेलने के बाद रुपये हारा तो क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर जान दे दी। युवक बेसुध हालात में वनांचल क्षेत्र के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस व जागरूक लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जिला अस्पताल धमतरी स्थित पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एकता नगर धमतरी निवासी वैभव साहू 21 वर्ष पुत्र संजय कुमार साहू सात जुलाई को खिड़कीटोला के जंगल में बेसुध हालत में मिला। लोगाें की नजर इस पर पड़ी तो रूद्री पुलिस में इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ जागरूक लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

आठ जुलाई की सुबह जिला अस्पताल धमतरी में युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ, तत्पश्चात अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से वार्ड में मातम छा गया। मृतक वैभव साहू के पिता संजय कुमार ने पुलिस चौकी जिला अस्पताल में बताया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ खाद्य संग्रहण केंद्र अर्जुदा में क्षेत्र सहायक के पद पर पदस्थ है। उनके पुत्र वैभव बी-काम फाइनल का छात्र था। पढ़ाई करने के साथ-साथ वह रूद्री रोड स्थित सोनकर प्लाजा के जिम में वीडियोग्राफी का काम करता था। सात जुलाई को स्वयं अर्जुदा ड्यूटी पर चले गए थे। रात करीब 10.15 बजे उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि वैभव नहीं दिख रहा है, पता करने के लिये बोला। रात 10.30 बजे राहुल ठाकुर ने फोन पर उन्हें बताया कि वैभव का इलाज चल रहा है। रात में जब वह श्रीराम अस्पताल पहुंचे, तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। संजय ने बताया कि वैभव सोने का चैन पहना हुआ था, उनके पर्स में एक रसीद मिला है जिसमें एक ज्वेलर्स में चैन को 35000 रुपये में गिरवी रखना दिख रहा है। वैभव के दोस्तों से पता चला है कि वह आनलाइन सट्टा खेलता था, जिसमें रुपये हार गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

MadhyaBharat 8 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.