Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उत्तराखंड के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा केंद्रः शिवराज
new delhi,   development of Uttarakhand, Shivraj
नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड सरकार कृषि-ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र से हरसंभव सहायता मुहैया करायी जाएगी। हम उत्तराखंड के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
 
केंद्रीय मंत्री चौहान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नई दिल्ली में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में उत्तराखंड में पशुओं से खेती को नुकसान होने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान चौहान ने कहा कि केंद्र की ओर से एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) अंतर्गत घेरबाड़ करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मडुआ, झिंगोरा जैसी मिलेट्स (श्री अन्न) की परंपरागत फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत धनराशि दी जाएगी।
 
चौहान ने बताया कि सेब की अति सघन बागवानी के अंतर्गत भविष्य में सेब उत्पादन के विस्तार के दृष्टिगत विपणन के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त सेब की नर्सरी स्थापित किए जाने, भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज, ग्रेडिंग इत्यादि की स्थापना के उद्देश्य से धनराशि की आवश्यकता बताई गई, जिस पर राज्य को पूरा सहयोग किया जाएगा। कीवी का उत्पादन भी उत्तराखंड की जलवायु के अनुसार उपयुक्त है। कीवी को जंगली जानवरों से नुकसान भी अधिक नहीं होता है। चौहान ने इस संबंध में भी राज्य को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
 
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सुपर फुड्स- शहद, मशरूम एवं एक्जोटिक वेजीटेबल्स की स्थापना के लिए धनराशि की उत्तराखंड की मांग पर शिवराज सिंह ने कहा कि यह भी हम स्वीकृत कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को उत्तराखंड ने पूरा किया है, नया सर्वे भी कर लिया है, जल्द ही उसका वेरिफिकेशन पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भी राज्य का काम बहुत अच्छा है। इसके चौथे चरण के लिए केंद्र सरकार राज्य के प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृति देगी। लखपति दीदी के लक्ष्यों को भी राज्य ने पूरा किया है और टारगेट को बढ़ाया है। मनरेगा में भी उत्तराखंड का काम अच्छा है।
MadhyaBharat 7 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.