Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सीधी में आदमखोर भालू के हमले में 3 की मौत
sidhi, 3 killed,bear attack

सीधी । सीधी जिले में स्थित संजय टाइगर रिजर्व मड़वास वन परिक्षेत्र अंतर्गत वस्तुआ गांव में साेमवार काे भालू के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। चार घायल हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भालू को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौके पर ही मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही वन एवं पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं। भालू के हमले से दो पालतू मवेशी भैंस भी गंभीर हालत में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार है जब भालू ने इस तरह लोगों पर हमला किया है।

 
जानकारी के अनुसार घटना साेमवार सुबह छह बजे की है। संजय टाइगर रिजर्व से लगी ग्राम पंचायत बस्तुआ की दलित बस्ती में भालू ने एक भालू ने किसानों के मवेशी पर हमला कर दिया। बचाव करने किसान गया तो भालू ने मवेशी को छोड़ किसान पर हमला कर दिया। भालू यहां भी नहीं रुका, उसने किसानों को बचाने के लिए ग्रामीणों पर भी हमला किया। भालू ने पहले बब्बू यादव (80) पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख सुनकर दीनबंधु साहू (70), मनीष साहू (27) और संतोष यादव (43) बचाने दौड़े। भालू उन पर भी झपट पड़ा। बब्बू और दीनबंधु की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संतोष यादव, मनीष साहू, तेजबली सिंह और दो अन्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया। सभी बस्तुआ चौकी मड़वास वन परिक्षेत्र मड़वास बफर जोन मेढकी दक्षिण बीट के निवासी है। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां भालू को घेर लिया। उसे मार डाला। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस ने कहा कि वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं। यह क्षेत्र वन्यजीवों की सक्रियता वाला है इसलिए सतर्कता बरतनी जरूरी है।
 
 

 

 

 

MadhyaBharat 7 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.