Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एजबेस्टन टेस्ट: शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक
mumbai, Edgbaston Test,  Shubman Gill

बर्मिंघम । एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखते हुए इंग्लैंड को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया। जहां शुभमन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया, वहीं मोहम्मद सिराज और आकाशदीप की तेज गेंदों ने इंग्लिश बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भारत ने अपनी दूसरी पारी 427/6 रन पर घोषित करते हुए इंग्लैंड के सामने 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 72 रन बनाए।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में 161 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 162 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्के लगाए। इससे पहले पहली पारी में उन्होंने 269 रन बनाए थे। गिल एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए उनसे पहले यह उपलब्धि सुनील गावस्कर ने हासिल की थी।

दिन की शुरुआत भारत ने एक विकेट पर 64 रन से की थी। करुण नायर (26 रन) एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। केएल राहुल ने शानदार 55 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 58 गेंदों में 65 रन की आक्रामक पारी खेली। आखिर में रवींद्र जडेजा ने 69* रन बनाकर टीम की पारी को मजबूती दी। भारत ने 427 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य दिया।

इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली (9) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।
फिर आकाशदीप ने पहले बेन डकेट (25) को शानदार इनस्विंग पर बोल्ड किया। इसके बाद जो रूट (6) को गिल्लियां बिखेरकर भारतीय टीम को मैच में ड्राइविंग सिट पर बैठा दिया। हालांकि स्टंप्स तक ओली पोप (24)* और हैरी ब्रूक (15)* क्रीज पर टिके रहे और इंग्लैंड की उम्मीदों को थामें हुए हैं। इंग्लैंड अब भी लक्ष्य से 536 रन पीछे है।

 

MadhyaBharat 6 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.