Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज
mandsour, FIR filed,Karani Sena national president

मंदसौर । राजपूत समाज के संगठन करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर मंदसौर जिले के भावगढ़ मे वसूली और एससी एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके विरोध में शनिवार को वे अपने हजारों समर्थकों के साथ मंदसौर एसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। मौके पर समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की एवं एफआईआर वापस लेने और पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। स्वयं एसपी अभिषेक आनंद भी कार्यालय पर मौजूद रहे और पूूरी स्थिति पर नजर बनायें हुए थे। धरने के दौरान पुलिस ने करणी सेना से कहा कि कानून का पालन करना हमारी जवाबदारी है। कोर्ट ने आपके खिलाफ गिरफ्तारी वारंटी जारी किया है, जिसके चलते हमें गिरफ्तारी करनी होगी। इसके बाद पुलिस और समर्थकों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

 

जीवन सिंह शेरपुर ने कहा, जब तक एफआईआर नहीं हटाई जाएगी और केस दर्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक नहीं हटेंगे। प्रशासन जानबूझकर अपराधी बनाना चाह रहा है। पुलिस झूठे मुकदमे दायर कर रही है। वह आरोपियों को जानते जरूर हैं, लेकिन आरोपी पक्ष मेरा कोई लेना-देना नहीं है। एसपी कार्यालय पर करणी सैनिकों की भीड लगातार बढ़Þ रही थी जिन्हें पुुलिसकर्मियों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था। इस दौरान करणी सेना ने हनुुमान चालिसा का पाठ भी किया। धरना स्थल पर अतिरिक्त पुुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी आयें और उन्होने करणी सेना के पदाधिकारियों से बात की और पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हुुआ।


जीवन सिंह शेरपुर पर आरोप लगा था कि उनके साथियों ने शराब ठेके पर पहुंचकर ठेका कर्मचारियों से एक लाख रुपए महीना रंगदारी मांगी। मना करने पर कर्मचारियों से मारपीट की। जातिसूचक गालियां दीं। मामला एससी एसटी एक्ट, रंगदारी और मारपीट की धाराओं में दर्ज हुआ था। घटना 26 जून को भावगढ़ थाना क्षेत्र के बेहपुर गांव की है। उसी दिन एफआईआर भी दर्ज हुई थी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया। इसके बाद मंदसौर कोर्ट ने जीवन सिंह की गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

MadhyaBharat 5 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.