Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्‍य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष होंगे राजीव कुमार टंडन
bhopal, Rajeev Kumar Tandon , Madhya Pradesh

भोपाल । राज्य शासन द्वारा मानव अधिकार आयोग के सदस्य राजीव कुमार टंडन (आईपीएस) को अपने पद के साथ आगामी आदेश तक मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में प्राधिकृत किया गया है। इससे जुड़ा आदेश देर रात शुक्रवार को सामने आया, जिसमें राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर सरकार की मंशा स्‍पष्‍ट कर दी गई है कि अब यह पद जोकि पूर्व कार्यकारी अध्‍यक्ष मनोहर ममतानी के सात मई को कार्यकाल समाप्‍त होने के कारण से खाली पड़ा था, वह इस नियुक्‍ति से भर जाने के चलते फिर एक बार आयोग की बेंच राज्‍य भर में लगना शुरू हो जाएंगी।

उल्‍लेखनीय है कि लम्‍बे समय से यह मांग उठाई जा रही थी कि प्रदेश भर में मानवाधिकार हनन के मामलों को प्रमुखता से सामने लाने एवं उनके निराकरण के लिए यह आवश्‍यक है कि मानव अधिकार आयोग की राज्‍य भर में बेंच लगें, लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा था, क्‍योंकि आयोग में अध्‍यक्ष पद पर कोई नहीं था। आयोग में एकमात्र सदस्‍य थे, वह अब अध्‍यक्ष बन चुके टंडन ही थे जोकि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर ही मानवाधिकार हनन के मामलों को संज्ञान में लेते थे।

 

इस संबंध में राजीव कुमार टंडन की ओर से भी बताया गया है कि सदस्‍य के रूप में रहते हुए उनकी ओर से प्रतिदिन सात से दस तक की संख्‍या में प्रकरण संज्ञान में लिए जाते रहे हैं। दूसरी ओर अब प्रकरणों की संख्‍या अधिक से अधिक संज्ञान में लेना संभव होगा।

इस मामले में मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में लम्‍बे समय से काम कर रहे आत्‍माराम यादव कहते हैं कि सरकार का यह निर्णय बहुत अच्‍छा है, उन्‍होंने कहा कि ऐसे महत्‍वपूर्ण पदों को देखा जाए तो खाली होते ही तुरंत किसी न किसी की नियुक्‍ति सरकार को कर देनी चाहिए, ताकि कई संवेदनशील मामलों को संज्ञान में लेकर अहम कार्रवाई करना संभव हो सके।

इसी तरह से एडवोकेट धनन्‍जय सिंह और आशुतोषक कुमार का कहना है कि मानवाधिकार आयोग कई ऐसे प्रकरणों को संज्ञान में लेता है, जिन्‍हें न्‍याय की आस है। कई बार जब पुलिस प्रताड़ना या अन्‍य प्रकार की प्रशासनिक प्रताड़ना का होना सामने आता है, तब पीड़‍ित के लिए मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई रास्‍ता नहीं बचता। आयोग में अध्‍यक्ष का पद सबसे महत्‍वपूर्ण है। राज्‍य के स्‍तर पर आयोग को वही शक्‍तियां मिली हुई हैं जोकि केंद्र के स्‍तर पर आयोग की हैं, ऐसे में स्‍वभाविक है कि अब जब अध्‍यक्ष की नियुक्‍ति राज्‍य शासन ने कर दी है तो कई पीड़‍ितों को तेजी से न्‍याय की दिशा में मप्र आगे बढ़ेगा।

 
 
MadhyaBharat 5 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.