Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आपकी प्रार्थनाओं का फल मिला, अभी 30 से 40 साल और जिऊंगा : दलाई लामा
dharmshala, Your prayers ,Dalai Lama

धर्मशाला । तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो ने कहा की कई भविष्यवाणियों को देखते हुए, मुझे लगता है कि मुझ पर अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद है। मैंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं अभी 30 से 40 साल और जीऊंगा। धर्मगुरु ने कहा कि आपकी प्रार्थनाओं का अब तक फल मिला है और आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने यह बात उनके 90वें जन्मदिन से एक दिन पूर्व शनिवार को आयोजित प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कही। 

 

दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस को लेकर शनिवार से दो दिवसीय समारोह शुरू हो गया है। समारोह के पहले दिन शनिवार सुबह मैक्लोडगंज के मुख्य तिब्बती मंदिर चुगलाखांग में उनकी लंबी उम्र के लिए दो दिवसीय धार्मिक प्रार्थना सभा शुरू हुई। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन सीटीए द्वारा धर्मगुरु दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए इस प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। 


बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि हालांकि हमने अपना देश खो दिया है और हम भारत में निर्वासन में रह रहे हैं, लेकिन यहीं मैं जीवों को काफी लाभ पंहुचाने में सक्षम रहा हूं। मैं जितना हो सके जीवों को लाभ पंहुचाने और उनकी सेवा करने का इरादा रखता हूं। तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने तिब्बती लोगों की ओर से केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) द्वारा उन्हें दी गई "दीर्घायु प्रार्थना" के लिए अपने सभी अनुयायियों के आभार जताया।
प्रार्थना सभा में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और तिब्बत समर्थक रिचर्ड गेरे समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान विभिन्न संप्रदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले तिब्बती मूल के बौद्ध धार्मिक नेताओं ने भी भाग लिया और दलाई लामा को प्रार्थनाएं अर्पित कीं। 


इससे पूर्व दलाई लामा सुबह करीब 9:45 बजे अपने आवास से गोल्फ कार्ट से मुख्य बौद्ध मठ चुगलाखांग पहुंचे। उम्र संबंधी कमजोरी के कारण दो सहायकों ने उनकी सहायता की। फिर भी, वे प्रसन्न दिखाई दिए और अपने लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करने के लिए एकत्र हुए लोगों का अभिवादन करने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कई बार रुके। 


जॉर्जियाई कैलेंडर के अनुसार दलाई लामा का 90वां जन्मदिन 6 जुलाई को है, जबकि तिब्बती कैलेंडर के अनुसार यह उत्सव बीते 30 जून से शुरू हो गया है। इस बार उनके जन्मदिन के उत्सव को खास तौर पर धार्मिक प्रार्थनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। 

 

धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर मैक्लोडगंज में तिब्बती समुदाय से ही करीब 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। इसके अलावा वीआईपी सहित अन्य लोगों के भी मैकलोडगंज पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में खासकर ट्रैफिक और सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस कांगड़ा ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 


एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह के दौरान 10 हजार से अधिक लोगों के मैक्लोडगंज धर्मशाला में जुटने की जानकारी है, जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। ट्रैफिक प्लान को दो दिनों के लिए बदला गया है जिसके चलते स्थानीय लोगों से भी पुलिस को सहयोग की अपेक्षा है। 

MadhyaBharat 5 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.