Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
new delhi, President unveils ,Durand Cup 2025 trophies

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि खेल अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। खेलों में लोगों, क्षेत्रों और देशों को जोड़ने की अनूठी शक्ति होती है। भारत में खेल राष्ट्रीय एकता का एक शक्तिशाली साधन रहा है। जब ओलंपिक या किसी भी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में तिरंगा फहरता है तो सभी साथी नागरिक रोमांचित हो जाते हैं।
राष्ट्रपति ने फुटबॉल के प्रति देशवासियों के विशेष लगाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जुनून है। फुटबॉल का खेल रणनीति, धीरज और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। डूरंड कप जैसे आयोजन न केवल खेल की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि फुटबॉल खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को विकसित करने में भी मदद करते हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।
राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने डूरंड कप की परंपरा को जीवित रखने और इसे प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और विश्व के प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है, जिसकी शुरुआत 1888 में हुई थी। यह प्रतियोगिता देशभर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक उत्सव का अवसर होती है।

MadhyaBharat 4 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.