Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नशे में कार सवार युवक ने पांच लोगों को रौंदा
korba,   drunk man driving , ran over five people

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कार ने 5 लोगों को रौंद दिया, इनमें 3 की मौत हो गई, वहीं 2 गंभीर घायल है। घटना बीते 3 जुलाई की रात बुधवारी चौक में हुई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। हादसे का सीसीटीवी  भी सामने आया है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक  नशे में धुत कार ड्राइवर राहुल यादव ने स्विफ्ट कार (CG12 BE2806) से पहले आईटीआई चौक के पास एक टीवीएस चैम्प और यामाहा मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इस टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहुल ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। फिर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। उसने बाइक को करीब 100-150 मीटर तक घसीटा। हादसे में तीन बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी दी की, हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं बाकी 3 को बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया था। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, बाकी 2 की हालत अभी भी गंभीर है।

मृतकों में पूर्व सरपंच का बेटा, रवि कवर (35)ग्राम डूमरडीही  , पथरीपारा , मोहम्मद इसराइल (75), आईटीआई के रहने वाले छोटे लाल साहनी (21 ) शामिल है।
पुलिस ने आरोपित राहुल यादव को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 110 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित के पिता बिजली विभाग में इलेक्ट्रिशियन है। पुलिस के मुताबिक, राहुल के हाथ में पहले से फ्रैक्चर था, फिर भी वह नशे में गाड़ी चला रहा था। घटना के बाद गुस्साई भीड़ आरोपित ड्राइवर राहुल यादव (19 ) को मारने के लिए उठ गई थी।

 

 

MadhyaBharat 4 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.