Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
बीजेपी नेता का परिवार चार दिन से लापता
ujjain,BJP leader
उज्जैन । उज्जैन में भाजपा नेता और प्रॉपर्टी ब्रोकर दीपक शर्मा का पूरा परिवार बीते चार दिनों से लापता है। 30 जून की सुबह उनकी पत्नी और बेटा- बेटी घर से निकले थे और अब तक लौटे नहीं हैं। परिजनों ने बताया कि जाते समय उन्होंने पड़ोसियों से किसी रिश्तेदार की मौत का हवाला दिया था। इसके बाद से उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। पत्नी, बेटी और बेटा की तलाश में उन्होंने सभी रिश्तेदार-मित्रों को फोन कर लिया है। 1 जून को चिमनगंज पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन और पुलिस दोनों ही इस मामले को लेकर चिंतित हैं।
 
ढांचा भवन में रहने वाले दीपक शर्मा भाजपा के 168 नंबर सांदीपनि बूथ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार में पत्नी सीमा (45), बेटी पलक शर्मा (21) और बेटा रूद्र शर्मा (14) हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 30 जून की सुबह 8:30 बजे किसी काम से घर से निकले थे। जब दोपहर में लौटे तो देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है। चाबी पड़ोसी के पास रखी थी। जब पड़ोसियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि परिवार वाले किसी रिश्तेदार की मृत्यु की सूचना पर घर से निकले थे। दीपक ने बताया कि उन्होंने पहले सोचा कि कुछ समय में लौट आएंगे, लेकिन जब शाम तक कोई संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने पत्नी और बेटी के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन दोनों के नंबर बंद आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने तमाम रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
 
इसके बाद 01 जुलाई को चिमनगंज थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दीपक शर्मा ने बताया कि घर में रखे पौने चार लाख रुपए भी गायब हैं। शायद परिवार वाले ही ये रुपए लेकर गए हैं। ये रकम प्रॉपर्टी डील से जुड़े थे और मुझे किसी को पेमेंट करना था। उन्होंने बताया कि न तो कोई सुसाइड नोट छोड़ा गया है और न ही कोई जानकारी दी गई कि वे कहां जा रहे हैं। दीपक ने बताया कि उनकी बेटी पलक ने हाल ही में 12वीं कक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की थी और उसका कालिदास कॉलेज में दाखिला भी करा दिया गया था। वह पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित थी। अचानक इस तरह से पूरे परिवार का गायब हो जाना उन्हें बेहद परेशान कर रहा है।
 
 
MadhyaBharat 4 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.