Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया
raipur,   Chhattisgarh, Meteorological Department

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में रायपुर सहित लगातार कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के कई इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी  है। अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

जबकि बीजापर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागाव, काकर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सूरजपर, बलरामपुर, में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।मौसम विशेषज्ञों ने बिजली गिरने और कुछ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की भी आशंका जताई है। विशेष रूप से खेतों और खुले क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका बांग्लादेश, त्रिपुरा, मिजोरम होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रही है। पश्चिमी तट पर अपतटीय ट्रफ रेखा सक्रिय है। छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। राजस्थान से उत्तर प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन मौजूद है।जिसकी वजह से अगले सप्ताह तक पूरे प्रदेश में सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अब तक बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 345.6 मिमी तथा बेमेतरा में सबसे कम 69.7 मिमी बारिश हुई है ,जबकि रायपुर जिले में अब तक 125.5 मिमी बारिश हुई है ।

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय रहा। बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। बीती शाम माना एयरपोर्ट में 8.4 मिमी, बिलासपुर में 6.6मिमी,पेंड्रा रोड में 27.8,अंबिकापुर में 22.8,जगदलपुर में 1.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

 

MadhyaBharat 3 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.