Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पन्ना के बृहस्पति कुंड में डूबे तीनाें युवकों के शव बरामद
panna, Bodies of three youths, recovered

पन्ना । पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र स्थित बृहस्पति कुंड जलप्रपात में डूबे तीन युवकों के शव एसडीईआरएफ टीम ने दो दिन की मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह बरामद कर लिए हैं। रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे ये युवक नहाते वक्त गहरे पानी में डूब गए थे। सोमवार को एक युवक का शव बरामद हुआ था, जबकि बाकी दो शव मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम को मिले।

 


हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अभिषेक ढीमर (निवासी जिगदहा, पन्ना), कृष्णा शर्मा और त्वरित चौधरी (दोनों निवासी बरहुत नगर, सतना) के रूप में हुई है। तीनों युवक रविवार काे अपने अन्य दोस्तों के साथ बृहस्पति कुंड झरना देखने आए थे। इस दाैरान सभी दाेस्त नहाने के लिए झरने में उतर गए। नहाने के दौरान ये अलग-अलग स्थानों पर गहरे पानी में फंस गए और डूब गए। घटना के तुरंत बाद दोस्तों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। बृजपुर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एसडीईआरएफ टीम को सूचित किया। रविवार को शाम होने की वजह से रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका। सोमवार सुबह से एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू किया और शाम तक अभिषेक का शव बरामद कर लिया।

 

एसडीईआरएफ टीम प्रभारी सत्यपाल जैन ने बताया कि राहत एवं बचाव दल ने झरने से बहने वाली नदी में लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। तेज बहाव के बीच मंगलवार सुबह करीब नाै बजे तक बाकी दोनों युवकों के शव भी बरामद कर लिए गए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

MadhyaBharat 1 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.