Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय
raipur, Monsoon , Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चूका है । प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हो रहे । बीते 24 घंटे के भीतर जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार में भारी बारिश दर्ज की गई है । राजधानी रायपुर में भी रात से बारिश हो रही है । तेज बारिश के कारण राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ठंडक का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 30 जून से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी । छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में आज यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमीय तंत्र के कारण अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण राजस्थान और उत्तर गुजरात से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक ऊपरी हवा में पूर्व-पश्चिम द्रोणिका बनी है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैली है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है। जिसके प्रभाव से बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर का तापमान 30° दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश भर के कई जगहों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभवना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज आंधी-तूफ़ान के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर भी जारी रहेगा।

 

मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर जिले के चांदो में 7 सेमी, बलरामपुर में 5 सेमी, जबकि सुकमा, बागबाहरा, गंगालूर, चंद्रपुर, नांदघाट, कोमाखान, पिथौरा में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं सरायपाली, खैरागढ़, दौरा कोचली, दुर्ग, कोरबा, जशपुरनगर समेत कई स्थानों पर 1-2 सेमी तक बारिश हुई है।

 
MadhyaBharat 30 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.