Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हैदराबाद के रासायनिक कारखाने में विस्फोट छह मजदूरों की मौत
hydrabad,Explosion, chemical factory, six workers killed

हैदराबाद । संगारेड्डी जिले के पशमिलाराम औद्योगिक क्षेत्र की सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सोमवार तड़के भीषण विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई। इस दुर्घटना में पांच मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 20 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी छह मृतकों की भी तक पहचान नहीं पाई है।


संगारेड्डी की जिला कलेक्टर प्रवीण्या और एसपी परितोष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत उपायों पर कई सुझाव दिए। हादसे के समय 100 से अधिक मजदूर शिफ्ट में थे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को चंदननगर और इस्नापुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। 11 दमकल गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य राजस्व, एनडीआरएफ के दल घटना स्तर पर पहुंच गए हैं। 

हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजन फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। चश्मदीदों के अनुसार उद्योग से तेज दुर्गंध आ रही है। इससे आसपास के इलाकों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र को प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खाली करवाना शुरू कर दिया है। 

MadhyaBharat 30 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.