Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर डिजिपिन अपनाने वाला देश का पहला शहर
  Indore , first city , adopt Digipin
इंदौर । देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने डिजिटलाइजेशन के दौर में एक और कदम आगे बढ़ाया है। स्वच्छता में लगातार सात बार परचम फहराने वाला यह शहर डिजिटल गवर्नेंस में भी नई मिसाल कायम करने जा रहा है। दरअसल, इंदौर में अब हर घर का जीपीएस आधारित यूनीक डिजिटल पता होगा। घरों के बाहर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। स्कैन करते ही मोबाइल पर प्रॉपर्टी की सभी जानकारी मिल जाएगी। लोग इससे पानी और प्रॉपर्टी का टैक्स भी भर सकेंगे।
 
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को शहर के वार्ड 82 (जोन-14) सुदामा नगर से डिजिटल एड्रेस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की। साहित्यकार सदाशिव कौतुक के घर में पहली डिजिटल प्लेट लगाई गई। यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के डिजिपिन (DigiPIN) प्लेटफॉर्म से जुड़ा है। इंदौर इसे अपनाने वाला देश का पहला शहर बनने जा रहा है। इस अवसर पर अश्विनी शुक्ल, अभिषेक बबलू शर्मा, निरंजन सिंह चौहान, मनीष शर्मा, शानू शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, निगम आयुक्त शिवम वर्मा जी सहित निगम अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्थानीय रहवासियों की उपस्थिति रही।
 
इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने नवाचारों को आत्मसात करते हुए डिजिटल क्रांति को अपनाकर डिजिटल सिटी बनने की ओर एक सार्थक कदम बढ़ाया है। डिजिटल सिटी को सार्थकता प्रदान करने के क्रम में आज वार्ड क्रमांक 82 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यूनिक क्यूआर कोड आधारित डिजिटल पते की शुरुआत की गई, जिसके माध्यम से 20 से अधिक सेवाएं एक स्कैन के माध्यम से नागरिकों को प्राप्त होगी। इंदौर देश का पहला शहर है, जो डिजिपिन से जुड़ा है और जहां हर घर को एक यूनिट कोड प्रदान किया जाएगा।
 
महापौर भार्गव ने कहा कि क्लीन सिटी अब डिजिटल सिटी होगी। इंदौर के हर घर की अपनी एक डीपी होगी। जिस तरह हम सोशल मीडिया पर डीपी लगाते हैं, वैसे ही ये डिजिटल प्रोफाइलिंग का काम हर घर को एक यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर देने का काम और उस डिजिटल पते के क्यूआर कोड स्कैनर से नगर निगम की सारी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही अधिकारियों के नाम-नंबर, टैक्स की जानकारी, टैक्स भरने की सुविधा ये सब स्क्रीन और क्यूआर कोड स्कैनर पर उपलब्ध रहेगी। रहवासियों को कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये पायलट प्रोजेक्ट वार्ड 82 में कर रहे है ये पूरा होगा, इसके बाद पूरे शहर में लागू करेंगे।

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत हर घर के बाहर एक डिजिटल प्लेट लगाई जाएगी। इसमें जीपीएस आधारित यूनिक डिजिटल पता (डिजिटल एड्रेस कोड -डीएसी), स्वच्छता रेटिंग, नागरिक सेवाओं से संबंधित जानकारी एवं क्यूआर कोड शामिल होगा। यह एक ऐतिहासिक पहल है जो नगर सेवाओं को पारदर्शी, सुलभ और तकनीक-सक्षम बनाएगी। इसमें भवन स्वामी की जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। आने वाले समय में दूसरे वार्डों में भी इसे शुरू किया जाएगा।
 
MadhyaBharat 30 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.