Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दलगत राजनीति से ऊपर रखें विकास : सिंधिया
guna, Keep development , Scindia

गुना । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दौरे के तीसरे दिन शनिवार को भी कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में उन्होने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमें दलगत राजनति से ऊपर उठकर विकास की सोच रखनी चाहिए। जब विकास की बात हो तो दलगत राजनीति आड़े नहीं आना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारा गुना तेजी से प्रगति कर रहा है और इसमें कोशिश यह करनी चाहिए कि हम सभी की भागीदारी दर्ज हो। शहर को सौन्दर्यीकरण को लेकर एक समिति की गठन किया जाना चाहिए।

 

पत्रकार वार्ता में रेलवे माल गोदाम को स्थानांतरित करने के सवाल पर सिंधिया ने इसकी जानकारी लेने की बात कही। इससे पहले उन्होने एक गार्डन में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, वहीं कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को संबोधित किया। अपने दौरे के दौरान सिंधिया ने राघौगढ़ पहुंचकर पंचकल्याण महोत्सव में शामिल हो रहे मुनिश्री सुधासागर जी महाराज जी से आशीर्वाद लिया, वहीं धरनावदा पहुँचकर कुआं हादसे में मृत हुए परिजनों से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना प्रदान कीं। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री बीती रात वाल्किमी समाज के सम्मेलन में भी शामिल हुए। इस दौरान प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, जिपं अध्यक्ष अरविंद धाकड़, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका मीना पैंची, नपाध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपाजन मौजूद रहे।

 
 

केन्द्रीय मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा


कलेक्ट्रेट में केन्द्रीय मंत्री ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई। इनमें सीएम राइज विद्यालय, क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय, जिला चिकित्सालय गुना के नवीनीकरण, प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज हेतु चिन्हित भूमि, श्री माधवराव सिंधिया सिंचाई परियोजना, पन्नेहटी व ग्वालटोरिया परियोजनाएं, बहु-खेल परिसर, अमृत जल योजना, रिंग रोड, ऑडिटोरियम निर्माण तथा नगर सौंदर्यीकरण जैसे विषय शामिल रहे। बैठक के आरंभ में विभागीय अधिकारियों द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से योजनाओं की प्रगति बताई गई। ग्वालटोरिया सिंचाई परियोजना के अंतर्गत एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे ने जानकारी दी कि अधिकांश रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी हैं, शेष लोग रोजगार हेतु अन्यत्र चले गए हैं।


योजनाओं की पारदर्शिता व प्रगति रिपोर्ट पर बल

 


प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं अमृत योजना की समीक्षा करते हुए सिंधिया ने कहा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सर्वोपरि है। प्रत्येक योजना में प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की लिखित रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होने जिले में संचालित छात्रावासों की भी समीक्षा की।

कुआं हादसे के पीडि़त परिजनों को बंधाया ढांढस


केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने धरनावदा पहुँचकर कुआं हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे ढांढस बंधाया। इस दौरान सिंधिया ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े है। उन्होने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सिंधिया ने परिवारजनों की मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जिला प्रशासन को घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। परिजनों ने सिंधिया से मांग की, कि हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, साथ ही उन्हें जमीन और मकान के पट्टे दिलाए जाएं। सिंधिया ने इस पर गंभीरता से विचार करने की बात कही।

 

MadhyaBharat 29 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.