Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रॉपर्टी डीलर शिलोम को लेकर इंदौर पहुंची शिलॉन्ग पुलिस ली घर की तलाशी
indore, Shillong police, Shilom and searched

इंदौर । ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी अभी पूरी तरह से सुलझ नहीं पाई है। मामले की जांच कर रही शिलांग एसआईटी टीम एक बार फिर इंदौर पहुंची है। शनिवार देर रात शिलांग एसआईटी टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स के महालक्ष्मी नगर स्थित घर की तलाशी ली। करीब आधे घंटे तक तलाशी की गई। इस दाैरान अफसरों ने कई दस्तावेजों की पड़ताल की और फिर शिलोम को साथ लेकर दो कारों से रवाना हो गए। पुलिस अब आगे की जांच करेगी। 

 

बताया जा रहा है कि पुलिस काे राजा रघुवंशी के सोने की चेन की तलाश है। बैग में रखे आभूषणों को लेकर पुलिस ने सर्चिंग की है। दरअसल, शिलॉन्ग पुलिस को अंदेशा है कि सोनम के काले बैग से गायब गहने शिलोम ने ही छिपाए हैं। इन्हीं की तलाश में टीम रविवार काे भी इंदौर में ही अन्य जगहों पर छानबीन करेगी। सूत्रों के मुताबिक, रतलाम में भी सर्चिंग की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को एसआईटी, अपने साथ बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को इंदौर से शिलॉन्ग ले गई थी। सोनम ने इसी बिल्डिंग के एक फ्लैट में फरारी काटी थी। 

 

बता दें कि, इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जारी है। इस मर्डर केस में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। जिनसे पूछताछ जारी है। मर्डर केस की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाह, आनंद सिंह कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान हैं। इसके अलावा इंदौर का प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स, चौकीदार बलबीर सिंह और लोकेंद्र सिंह तोमर को भी गिरफ्तार किया गया है। शिलोम और गार्ड बलवीर पर सबूत मिटाने का आरोप है। 

MadhyaBharat 29 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.