Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुरैना जिला अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनाें का हंगामा
morena, Family members, created ruckus

मुरैना । मुरैना जिला अस्पताल में शुक्रवार रात एक महिला की डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आराेप है कि नर्सिंग स्टाफ ने पांच हजार रुपए की मांग की और पैसे न मिलने पर इलाज में लापरवाही बरती। महिला के पति ने थाने में शिकायती आवेदन भी दिया है।

जानकारी अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी जगभान रामपुरे ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी योगिता को प्रसव पीड़ा हाेने पर शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल लेकर आया था। अस्पताल में भर्ती करने के बाद नर्सिंग स्टाफ ने परिजनों को आश्वासन दिया कि थोड़ी देर में डिलीवरी हो जाएगी। जगभान का आरोप है कि इसके बाद सुबह से शाम तक नर्सों ने टालमटोल की और उससे पांच हजार रुपए की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर नर्सों ने समुचित देखभाल नहीं की। देर शाम को महिला की डिलीवरी अस्पताल के पलंग पर ही हो गई, लेकिन जन्म के कुछ ही मिनटों बाद नवजात की मौत हो गई।

 

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में नर्सों के नाम सहित विस्तृत आरोप दर्ज कराए हैं। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज मिलता तो नवजात की जान बचाई जा सकती थी। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
 
 
MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.