Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
चारधाम यात्रा पर बारिश का असर
dehradoon, Effect of rain, Chardham Yatra
देहरादून । उत्तराखंड में मानसून का असर चारधाम यात्रा पर दिखने लगा है। लगातार हो रही बारिश से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ मार्ग जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने में जुटा है। सड़कों पर जगह-जगह चट्टानों से टूटकर मलबा गिर रहा है। इससे खतरें की संभावना बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।

 

जनपद रुद्रप्रयाग में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते पहाड़ियां दरक रही हैं, जिससे जगह-जगह सड़कों पर मलबा आने की घटनाएं हो रही हैं। इसके चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग भी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार रात्रि में हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग क्षेत्र में हनुमान मंदिर, शटल पुल और मुनकटिया के पास बार-बार मलबा और पत्थर गिरने से कई बार मार्ग बाधित हो रहा है। प्रशासन लगातार मलबा हटाने में जुटा है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं जो मौके पर निगरानी और राहत कार्यों में सक्रिय हैं।

 

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ के पास भी पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण दो स्थानों पर यातायात बंद है। लोक निर्माण विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और मार्ग को शीघ्र खोलने के लिए कार्य कर रही हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला, बिशनपुर, लालडांग, हेल्कूगाड के पास मलबा आने से बंद है जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। सीमा सड़क संगठन व राष्ट्रीय राजमार्ग खंड उत्तरकाशी मार्ग पर आवाजाही शुरू करने में जुटा है। चमोली जिले में लगातार बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेर पानी व नंदप्रयाग में अवरुद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रो को जोड़ने वाली सड़कें भी बंद हैं।




रुद्रप्रयाग पुलिस उत्तराखंड ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग व जनपद पौड़ी की सीमा से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़ के पास दो स्थानों पर मलबा-पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित चल रहा है। सम्बन्धित कार्यदाई संस्था के स्तर से मार्ग को खोले जाने के प्रयास जारी हैं। एक अन्य पोस्ट में रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बाधित मार्गों को खुलवाए जाने के उपरान्त सोनप्रयाग में रुके यात्रियों को मुनकटिया स्लाइडिंग जोन एरिया से पुलिस सुरक्षा के बीच केदारनाथ धाम के लिए भेजा जा रहा है।



मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को भी बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने को कहा है।

 

MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.