Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बलरामपुर : बांध टूटने से दर्जनों किसान प्रभावित
 Balrampur, Dozens of farmers , dam breakage

बलरामपुर । जिले के ग्राम पंचायत पीपरोल में सागर बांध टूट जाने से किसानों का फसल और खेत दोनों बर्बाद हो गया है। इसको लेकर किसान अमित कुमार चौबे ने सुशासन तिहार में शिकायत भी दर्ज कराई, जब वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं आया तब उसने जल संसाधन विभाग के ईई को भी पत्र लिखा लेकिन लगभग एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी किसान की समस्या हल नहीं हुई, किसान ने बताया कि, इस टूटे हुए बांध से करीब दर्जनों लाेगाें के फसल नष्ट हो रहे हैं।

 
मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरोल में बीते वर्ष पहली बरसात में ही सागर बांध टूट गया था। जिसके बाद फसल और खेत दोनों बर्बाद हो गए थे। इस वर्ष किसान अमित कुमार चौबे ने सुशासन तिहार के तहत आवेदन कर (25543191600030) बांध के मरम्मत की मांग की। सुशासन तिहार भी बीत गया लेकिन किसान की समस्या हल नहीं हुई। अंततः उसने जल संसाधन विभाग के ईई को पत्र लिख इसकी जानकर दी। लेकिन ईई ने भी अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजन किसान की फसल और खेत बांध के पानी से नष्ट हो गया है।
 
इस मामले में जल संसाधन विभाग के ईई एनपी डहरिया ने बताया कि, बांध हमारा नहीं है, यह बांध आरईएस विभाग का है। ग्रामीण का आवेदन बीते दिनों प्राप्त हुआ था। उसे आरईएस को फॉरवर्ड कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में आरईएस के एसडीओ विकास तिवारी ने बताया कि, प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति हो जाता है, इसे जल्द से जल्द मरम्मत करवाया जाएगा।

 

MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.