Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए जारी किया बारिश का विशेष अलर्ट
raipur,   Meteorological Department ,Chhattisgarh

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ़्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।वहीं एक दो स्थानों पर वज्रपात, अंधड़ और भारी वर्षा हो सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा संभाग में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक जाती है और औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैली हुई है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है. वहीं 29 जून, 2025 के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में एक ताजा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है।

 

MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.