Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
लोकतंत्र पर गहरा आघात था आपातकाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Emergency ,Dr. Yadav
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 25 जून 1975 की मध्य रात्रि से लागू हुआ आपातकाल हमारे लोकतंत्र पर एक गहरा आघात था। वह संविधान और लोकतंत्र की हत्या थी। वह देश के लोकतंत्र का एक ऐसा काला अध्याय था, जिसे देश कभी नहीं भूल पाएगा। नई पीढ़ी को उस दौर में हुई तानाशाही के बारे में बताना जरूरी है और यही कारण है कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार हम सभी 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में याद कर रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को एक निजी मीडिया समूह द्वारा आयोजित 'देश के दिल की बात' नामक संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने बीते 18 माह में जनकल्याणकारी योजनाओं और नवाचारों के जरिए राज्य सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
 
उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश को आर्थिक रूप से सम्पन्न बना रहे हैं। मध्य प्रदेश की आत्मनिर्भरता देखिए कि दिल्ली मेट्रो हमारी बिजली से चल रही है। वर्ष 2025-26 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1.55 लाख रुपये के करीब पहुंची है। वर्ष 2002-03 में यह मात्र 11 हजार रुपये थी। हम अगले दो सालों में प्रदेश के 50 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोल देने के लक्ष्य के प्रति संकल्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं। हम विरासत से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। देश का मान बढ़ाने वाले वीरों और अमर शहीदों के नाम पर योजनाओं के अलावा हमारी सरकार ने गोंडवाना की महारानी दुर्गावती, होल्कर स्टेट की महान प्रशासिका लोकमाता देवी अहिल्या बाई और नर्मदांचल के राजा भभूत सिंह की स्मृति में कैबिनेट करके उन्हें समुचित सम्मानदिया है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द हमारी सरकार भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में कैबिनेट मीटिंग करने जा रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का एकमात्र प्रदेश है जिसमें मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहे गरीब वर्ग के विद्यार्थियों की फीस सरकार भर रही है और हमारी सरकार ने इन होनहार बच्चों से केवल इतना वादा लिया है कि वे डॉक्टर बनने के बाद प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में अपनी सेवाएं देंगे। इससे सरकार के तीन लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। पहला हम समाज के गरीब तबके को उच्च शिक्षा पाने की सुविधा दे रहे हैं। दूसरा गरीब विद्यार्थियों को फीस की चिंता से मुक्त कर रहे हैं और तीसरा सबसे जरूरी प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित कर स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं में भी सुधार लो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में यदि किसी मरीज को तत्काल उच्च स्वास्थ्य संस्था तक पहुंचाने की आवश्यकता हुई, तो यदि वहां समीप ही एयरपोर्ट या हवाई पट्टी है तो पीएम एयर एम्बूलेंस सेवा और यदि हवाई पट्टी नहीं है तो हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए उस मरीज को यथासमय हायर हेल्थ सेंटर तक पहुंचाया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के जरिए सामाजिक असमानता को दूसर करने का प्रयास किया है। प्रदेश की एक लाख से अधिक लाड़ली बहनों को हम हर माह सहायता राशि दे रहे हैं। इससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ी है। अब वे अपने खर्चों के लिए किसी पर आश्रित नहीं है। हमने महिला एवं बाल विकास विभाग का बजट भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भोपाल के बड़े तालाब के विकास पर भी हमारा जोर है। बहुत जल्द यहां 10 शिकारे चलेंगे। हमारी योजना यहां 20 शिकारे चलाने की है। इन शिकारो के जरिए डल झील की तरह जल पर्यटन के अलावा व्यापार-व्यवसाय भी हो, हमारी सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है।
 
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण में उल्लेखनीय काम करने वाले दस समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ला और मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास भी उपस्थित थे।
MadhyaBharat 26 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.