Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ: महापौर ने किया मीसाबंदियों और उनके परिजनों का सम्मान
dhamtari, 50th anniversary , Mayor honors MISA
धमतरी । आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज बुधवार काे जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीसाबंदियों और उनके परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने आपातकाल के दौरान मीसा के तहत जेल गए स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान रोहरा ने कहा कि मीसाबंदियों ने आपातकाल के कठिन समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
 
उन्होंने मीसाबंदियों से आपातकाल के दौरान घटी घटनाओं के विषय में भी जाना। रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा मीसाबंदियों का सम्मान फिर से लौटाया है, जिसका लाभ मीसाबंदियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आप सदैव सम्मान के पात्र रहेंगे। आपातकाल के दौरान मीसाबंदियों ने जो परेशानियों का सामना किया है, इससे आज हम स्वतंत्र हैं। उन्होंने इसके लिए मीसाबंदियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रीता यादव सहित जिले में मीसाबंदी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस सम्मान समारोह में दौरान 1975 के देश में आपातकाल में गठित घटनाओं पर आधारित और अमृत महोत्सव से संबंधित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। रामू रोहरा ने जिले के शिरोमणी राव घोरपड़े, मालती बाई, लखनलाल पथिक, विद्यावती मिश्रा, रेणुका मिश्रा, राधाबाई ध्रुव, झूलबाई सोनी, राधा चन्द्राकर आदि मीसाबंदी और उनके परिजनों का सम्मान किया। जिले के मीसाबंदी शिरोमणी राव घोरपड़े ने आपातकाल के दौरान लगभग ढाई साल जेल में उन्हें दी गई यातनाओं और परेशानियों को साझा किया।


 

MadhyaBharat 25 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.