Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भारत ने गंवाया लीड्स टेस्ट इंग्लैंड ने हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
new delhi, India lost Leeds Test, England achieved

लीड्स । इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेले गए लीड्स टेस्ट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की और पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबान टीम ने केवल पांच विकेट खोकर अंतिम दिन हासिल कर लिया।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
खेल के पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन बनाने थे, लेकिन बेन डकेट (149) और जैक क्रॉली (65) ने 188 रन की दमदार साझेदारी कर भारत को बैकफुट पर ढकेल दिया। डकेट ने अपने करियर का छठा टेस्ट शतक जड़ा और 149 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

हालांकि बीच में भारत को थोड़ी उम्मीद तब बंधी जब ऑली पोप और हैरी ब्रूक लगातार दो गेंदों में आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स (33) और जो रूट (नाबाद 53) ने साझेदारी कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जैमी स्मिथ भी 44 रन बनाकर अंत तक रूट के साथ टिके रहे और इंग्लैंड को जीत दिलाई।

भारतीय गेंदबाज और फील्डिंग रही बेदम
भारत की हार में उसकी गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों कमजोर कड़ी साबित हुईं। तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज एक भी विकेट नहीं ले सके। शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट जरूर लिए लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए। इसके अलावा भारत ने मैच में कुल 6 कैच टपकाए, जिनमें से चार अकेले यशस्वी जायसवाल ने छोड़े।

श्रृंखला में इंग्लैंड को बढ़त
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। भारत को अब वापसी के लिए अगले टेस्ट में बेहतर गेंदबाजी और फील्डिंग प्रदर्शन की जरूरत होगी।

MadhyaBharat 25 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.