Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हिमाचल हाई कोर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी
shimla, Himachal High Court, gets bomb threat

शिमला । हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे राजधानी शिमला समेत पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया। देशभर के न्यायिक परिसरों को इस तरह की धमकी ई-मेल से मिली है। इसके बाद ऐहतियात के तौर पर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एहतियातन उच्च न्यायालय भवन की पूरी घेराबंदी कर दी गई। बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे भवन में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

अब तक की तलाशी अभियान में किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है और स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही हैं। कोर्ट परिसर में कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

यह कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी करीब दो सप्ताह पूर्व हाई कोर्ट को आत्मघाती बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद एक बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया था। उस समय भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। लेकिन पुलिस ने पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया था। 

सिर्फ हाई कोर्ट ही नहीं राज्य सचिवालय शिमला, हमीरपुर, मंडी, चंबा और कुल्लू जिलों के उपायुक्त कार्यालयों को भी इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं। यह सभी धमकियां भी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थीं। इससे साफ है कि किसी सुनियोजित योजना के तहत प्रशासनिक संस्थानों को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सभी ई-मेल की भाषा और प्रारूप लगभग एक जैसी है। इससे लगता है कि इनका स्रोत एक ही हो सकता है। साइबर विशेषज्ञों की एक टीम इन ई-मेल की ट्रैकिंग कर रही है और जल्द ही इसके पीछे के असली चेहरे सामने आने की उम्मीद है। 

MadhyaBharat 24 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.